हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ संवाददाता:- विक्रम सिंह
हरिद्वार रोशनाबाद:-एसएसपी ने सुबह पुलिस लाईन में होने वाली पुलिस परेड़ की सलामी लेते हुए परेड़ का बारिकी से निरीक्षण किया गया। जिसके बाद पुलिस लाईन स्थित क्र्वाटर गार्द, स्टोर कार्यालय के साथ साथ पुलिस लाईन कार्यालय का निरीक्षण करते हुये अभिलेखों का बारीकी से चैक कर प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि लाईन में नियुक्त कर्मचारियों की रोटेशन के अनुसार ड्यूटी नियुक्त की जाये, मुल्जिम ड्यूटी रवाना करने से पूर्व कर्मचारीगणों को भलीभांति ब्रीफ करें तथा कुख्यात अभियुक्तों पर मानक के अनुसार गार्द को नियुक्त करें। साथ ही निर्देशित किया गया कि आरमरी में जो भी अस्लहे आदि रखे गये है उनकी नियमित साफ सफाई रखते हुए रखरखाव उचित प्रकार का रहे तथा उस हेतु जिम्मेदार कर्मचारी को नियुक्त किया जाये। इसके बाद पुलिस लाईन स्थित के मैस, हैल्थ क्लब, सीपीसी कैन्टीन का निरीक्षण कर वहां पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया कि वहां सभी दस्तावेजों को अध्यावधिक रखेंगें तथा सप्ताह में क्षेत्राधिकारी पुलिस लाईन उसका निरीक्षण करना सुनिश्ति करेंगे। प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि बैरिक परिसर एवं कार्यालय एवं बैरिकों में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। लाईन परिसर मे कर्मचारियो के बाथरूमों/टाॅयलेट के निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि बाथरूम/टाॅयलेट में पानी की उचित व्यवस्था करते हुये गर्मी को देखते हुये दवाई का छिडकाव करते हुये साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। कर्मचारियों की सुख-सुविधा का पूर्ण ध्यान रखा जाय तथा कर्मचारियों के मनोरंजन हेतु बैरक में टीवी लगवाई जाये। महोदय द्वारा परिवहन शाखा का निरीक्षण के दौरान वाहनो को भली- भांति चैक करते हुये वाहनो मे पायी गयी कमियो को तुरन्त ठीक करवाने हेतु निर्देशित किया गया साथ की पुलिस उपाधीक्षक लाईन/प्रभारी परिवहन शाखा को निर्देशित किया गया कि वह लाईन मे रिजर्व वाहनों का समय समय पर निरीक्षण कर उनकी मरम्मत का विशेष ध्यान रखा जाये ताकि किसी भी आकस्मिक घटना के समय वाहन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो व समय से घटना स्थल में पहुॅच सके।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध/क्षेत्राधिकारी सदर/पुलिस लाईन/ क्षेत्राधिकारी बहादराबाद/क्षेत्राधिकारी मंगलौर/क्षेत्राधिकारी रुड़की/ लक्सर. प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद थे।
