Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ संवाददाता विक्रमजीतसिंह
नवरत्न भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के निजीकरण को लेकर चल रही अफ़वाहों एवं भेल से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी एवं माननीय विधायक रानीपुर श्री आदेश चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री प्रकाश जावेडकर जी के साथ दिल्ली में उनके आवास पर बैठक कर इन सब विषय पर वार्ता की, बैठक के दौरान माननीय केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री प्रकाश जावेडकर जी ने कहा कि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स का किसी भी सूरत में निजीकरण नहीं किया जाएगा अपितु केंद्र सरकार भेल की स्थिति सुधारने और उसे और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है जिसके सुखद परिणाम शीघ्र ही सामने आएंगे। भेल एजुकेशन मैनेजमेंट बोर्ड के शिक्षकों/ कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बाद माननीय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी शिक्षक व कर्मचारी को उसकी सेवा अवधि से पूर्व हटाया नहीं जाएगा उन्होंने वहां मौजूद भेल चेयरमैन श्री नलिन सिंगल एवं डायरेक्टर मानव संसाधन अनिल कपूर को इस विषय में आवश्यक कड़े निर्देश भी दिए।इस अवसर पर विधायक श्री आदेश चौहान ने अवगत कराया कि पूर्व में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी ने घोषणा की थी कि भेल का निजीकरण नहीं किया जायेगा, माननीय मंत्री श्री प्रकाश जावेडकर जी ने बैठक में सारा विषय स्पष्ट करते हुए कहा कि भेल के निजीकरण का कोई विचार सरकार का नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार निरन्तर भेल को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। बैठक में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक जी एवं विधायक आदेश चौहान जी ने माननीय केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री जी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के इस निर्णय से पूरे देश में भेल की सभी इकाइयों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों/मजदूरों एवं उनसे जुड़े लाखों लोगों को बहुत प्रसन्नता होगी, असमंजस का वातावरण समाप्त होगा जिससे निश्चित ही सभी अधिकारी, कर्मचारी व मजदूर अपनी पूरी सामर्थ का उपयोग भेल को आगे बढ़ाने में करेंगे। विधायक श्री आदेश चौहान ने बताया कि अभी तीन दिन पूर्व भेल हरिद्वार के सभी श्रमिक संगठनों ने उनसे मिलकर इस विषय में एक ज्ञापन उन्हें दिया था।जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने इस विषय को पूरी गम्भीरता से माननीय केन्द्रीय मंत्रीयो के सामने रखा है। माननीय श्री रमेश पोखरियाल निशंक जी माननीय विधायक श्री आदेश चौहान जी के साथ श्री बृजेश शर्मा जी (पूर्व विधानसभा संयोजक), श्री अतुल वशिष्ठ जी (मंडल उपाध्यक्ष ), श्री सुरेश चौहान जी, श्री संजय सैनी जी, श्री ठाकुर विनय प्रताप सिंह, श्री नितिन चौहान जी भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
भवदीय
(अतुल कुमार वशिष्ठ)
मीडिया प्रभारी, विधायक रानीपुर

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP