
लोकेश गिरी/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया
हरिद्वार पीपीएन। महामाया व्यापार मण्डल, भोला गिरि रोड हरिद्वार के व्यापारियों की दुकानों व होटल धर्मशालाओ के सामने सडक पर रखे कूडे की बाल्टियों से नगर निगम कूडा नही उठवा रहा है ।

स्थानीय लोगो का कहना है कि पास में ही जंगलात की चौकी के निकट कई वर्षों से पडे छतिग्रस्त सोचालय के पास एक कूडेदान नगर पालिका दुवारा रखा जाता था जिसमे आसपास के दुकानदार ओर होटल धर्मशाला के लोग कूडा डालते थे जिसे नगर पालिका डम्पर गाड़ी से उठवाती थी ।

पर अब नगर निगम हरिद्वार ने उस जगह पर कूडेदान ही रखना बंद कर दिया और रोज चलने वाले कूडे को उठाने वाले ट्रेक्टर ट्रॉली वाले कूड़े को उठाने के लिए बडी रकम की मांग करते है जब कूड़े की बाल्टियां भर जाती है तो कूड़ा न उठने के कारण कूड़ा ओवर फ्लो होकर सडक पर गिरता है फिर नगर निगम के लोग हजारो रुपए के चालान करने की धमकी देते है।

इस विकट समस्या का नगर निगम समाधान नही निकाल पा रहा है, व व्यापारी होटल धर्मशाला के लोग जल्द ही इस सम्बंध में जिलाधिकारी ओर नगर आयुक्त को लिखित शिकायत करेंगेे l
