Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /संवाददाता : विक्रमजीत सिंह

हरिद्वार सुभाष नगर गली नंबर B 8 में पानी इकट्ठा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पिछले कई महीनों से पानी निकासी समस्या है। सुभाष नगर के लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या जस की तस है। सुभाष नगर का मेन रास्ता होने के कारण आने जाने वालों को काफी दिक्कत होती है कई बार लोग फिसल गंदे पानी में गिर जाते हैं जिससे उनके कपड़े तक खड़ा हो जाता है अभी ड्यूटी नहीं जा पाते
सुभाष नगर के लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी निकासी की समस्या है सुभाष नगर के लोगों ने कहा कि सुभाष नगर का यह मुख्य रास्ता है। बारिश के समय तो गली से जाने के सभी रास्ते बंद हो जाते हैं। फिलहाल यहां की मेन गली में गंदा पानी जामा होने से बीमारी फैलने का खतरा बना है। गली का लेवल ठीक नहीं होने से भी पानी निकासी की समस्या है, जिससे जलभराव हो जाता है।
कई महीने से पानी निकासी की समस्या बनी है। समस्या की ओर न तो प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा और न ही नगर परिषद के अधिकारी। सुभाष नगर की मेन गली होने के कारण सभी लोग यहां आते जाते हैं। ज्यादा परेशानी ड्यूटी आने जाने वालों और बुजुर्गों को होती है।
पानी निकासी समस्या काफी पुरानी है। यहां शाम के समय बाहर भी नहीं घूम सकते, गलियों में जमा गंदे पानी से बदबू आती है, गंदे पानी में मच्छर भी पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का खतरा है।

गलियों का लेवल ठीक नहीं है
कई बार नगरपरिषद में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। गलियों का लेवल ठीक नहीं होने के कारण गलियों में पानी इकट्ठा होता है। हमारी प्रशासन से मांग है, कि जल्द से जल्द समाधान किया जाए

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP