Spread the love

संवाददाता जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

ताजपुर बिजनौर (पीपीएन) आज शुक्रवार को राजा का ताजपुर में पुलिस चौकी पर शांति समिति की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि एसपी सिटी , एसडीएम साहब, नूरपुर थाना प्रभारी रविंद्र वर्मा उपस्थित हुए बैठक का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कमलजीत सिंह नूर ने किया सभा को संबोधित करते हुए एडीएम साहब ने कहा कि ताजपुर के आगे तो पहला शब्द ही ताज लगा हुआ है इस ताज को बेदाग ही रहने दें उन्होंने कहा कि जो लोग रंगों से परहेज करते हैं वह होली के रंगों से दूर रहें और कहा कि रंग के जुलूस के में जो परंपरागत रास्ते हैं उन्हीं रास्तों से रंगा जुलूस निकाला जाए कोई नई परंपरा स्थापित न करें इससे सभी सभी को परेशानी होती है उन्होंने कहा कि मुझे यहां कार्य करते हुए बहुत समय हो गया लेकिन मेरे संज्ञान में कोई ऐसी बात नहीं आयी कि ताजपुर में कुछ समस्या है और उन्होंने कहा कि आने वाले दो-तीन महीने बहुत महत्वपूर्ण हैं और आप सभी से अनुरोध है कि होली, सब ए बारात, व रमजान को बहुत ही धूमधाम से मनाएं और रंगों से सराबोर रहें और एसपी सिटी ने मीटिंग में आए हुए सभी अतिथियों व आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया एसपी सिटी ने सभी पुलिस स्टाफ का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ताजपुर की बात करें तो ताजपुर अपने मुल्क के अंदर लोगों के लिए ही नहीं बल्कि बाहर के मुल्कों के लिये भी लोगों से मोहब्बत की निशानी को संजोकर रखे रखे हुए हैं और इस बैठक का उद्देश्य यही है कि सभी एक साथ बैठकर आपसी संवाद करने से दूरियां कम होती हैं

और आने वाले त्योहारों पर होली पर अवैध शराब का इस्तेमाल ना करें जिससे कोई समस्या ना हो और थाना प्रभारी रविंद्र वर्मा ने कहा कि होली का जुलूस निकालने के लिए परंपरागत रास्तों का ही इस्तेमाल करें जो निर्धारित किए गए हैं जिससे किसी को कोई समस्या ना हो और शांति व्यवस्था बनी रहे इस बैठक में ताजपुर के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और अपने विचार रखे जिसमें शामिल रहे विरेंद्र शर्मा कमलजीत सिंह नूर, सोंमपाल सिंह कश्यप, नईम एडवोकेट ,सत्येंद्र आर्य, डॉ अनीस अहमद ,डां फहीमुद्दीन अंसारी ,डॉक्टर शमशाद अहमद होरी सिंह त्यागी, अलीशा सिद्दीकी, रामकुमार सिंह कश्यप, डॉ अरुण कुमार अग्रवाल, ग्राम प्रधान सुरेश कुमार सैनी, पूर्व ग्राम प्रधान अशोक कुमार त्यागी आदि उपस्थित रहे और इस बैठक की व्यवस्था ताजपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र गिरी ने की और उनकी इस व्यवस्था के लिए सभी ने तारीफ की

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद