Spread the love

राजवीर सिंह तोमर/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया

हरिद्वार पीपीएन। हरिद्वार भारतीय सम्राट सुभाष सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुचरण सिंह चौहान ने एक बयान जारी करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग की है, चौहान ने कहा है की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म के साथ मज़ाक किया है जिसके लिए लोग उन्हे माफ नहीं करेंगे। आपको बता दें उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से की थी। उन्होंने कहा था कि भगवान राम ने समाज के लिए अच्छा काम किया था। इसलिए लोग उन्हें भगवान मानने लगे थे। इसी तरह भविष्य में प्रधानमंत्री के साथ भी ऐसा ही होगा। आगे तीरथ ने कहा था ”पहले के समय की तरह, भगवान राम ने समाज के लिए अच्छा काम किया था इसलिए लोग उन्हें भगवान मानने लगे थे। इसी तरह भविष्य में हमारे प्यारे प्रधानमंत्री के साथ भी ऐसा ही होगा।”श्री चौहान ने अपने बयान मे कहा कि तीरथ सिंह रावत जैसे चापलूसों को माफी मांगना इसलिए जरूरी है, कि ऐसे लोगों से ही देश का सर्वनाश हो रहा है जो धर्म को राजनीति के पलड़े मे रखकर तोल रहे हैं। आगे उन्होने कहा कि अपने आका नरेन्द्र मोदी को खुश करने के लिए तीरथ ने ये बयान भले ही दिया हो लेकिन मोदी जैसे हजारों जन्म ले ले तो भी राम भगवान का अवतार जीवन में नहीं बन सकते। आगे श्री चौहान ने अपने बयान मे कहा की कि तीरथ जैसे लोग सनातन धर्म की आस्था और भगवान दोनों के साथ खिलवाड़ रहे हैं तीरथ जैसे लोग ही हैं जो आदमी को भगवान का दर्जा देकर अपना राजनीतिक फायदे की सोच रहे हैं ऐसे लोगों ने देश को मिट्टी में मिला दिया है, देश को अडानी अंबानी के यहां गिरवी रखा दिया है। ऐसे अवतार बताने वाले लोगों की तो सरकार ही गिरा देनी चाहिए। और जनता को ऐसे लोगों को नकारना चाहिए।

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *