Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /संवाददाता: विजेंद्र सिंह सैनी

ब्लाक बहादराबाद के अहमदपुर ग्रन्ट में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अपने गांव के शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया 11 मार्च 2021 को देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ऐसी मान्यता है कि इस दिन जलभिषेक करने से शिव भक्तों पर शिव भगवान की कृपा बरसती है उनकी कृपा से शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव की पूजा में गाय के दूध का विशेष महत्व है क्योंकि गाय का दूध सबसे अधिक पवित्र और उत्तम माना गया है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जल में थोड़ा दूध मिलाकर जलभिषेक करने से या शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से सभी मनोकामना पूरी हो जाती है शिव भक्तों पर भगवान शिव की कृपा बरसती है अनिल सैनी मुकेश राजेंद्र राजकुमार धर्मपाल महिपाल शुभम राजपाल वेदांग अभिनव ललित आदि उपस्थित रहे

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP