हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /संवाददाता- परमिंदर नारायण
रोशनाबाद ,सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुरी में आज शिव मंदिर में बम बम भाेले जय-जय शिव शंकर आदि जयकारों की गूंज गुरुवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में गूंजती सुनाई दे रही है। धर्म नगरी कहे जाने वाले हरिद्वार की हर दिशा में शिव मंदिर स्थापित हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। सुबह से यहां शिव भक्त लंबी कतारों में जल अभिषेक करने के लिए लगे हुए हैं! ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद पाल ने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। कोरोना नियमों का पालन करें। आयोजक दर्शन और प्रसाद लेने के लिए आने वालों को मास्क और दूरी बनाकर ही आने के लिए कहे। वहीं बच्चों की परीक्षा चल रही है। जिसे देखते हुए डीजे का प्रयोग नहीं करें और दो बाक्स बजाए उसकी आवाज भी धीमी रखे। साथ ही दिए गए समय सीमा पर उसे आयोजक ही कार्यक्रम समाप्त कर दें। प्रसाद वितरण के दौरान कोई भी नशे की वस्तु वितरित नहीं करें।
इस अवसर पर सभी शिव भक्तों को मनोज पाल (राज) ने सभी ग्राम वासियों को शिवरात्रि की बधाई दी!
