राजवीर सिंह तोमर / परिपाटी न्यूज़ मीडिया

देहरादून पीपीएन । भाजपा कार्यालय में आज हुई विधायकों की बैठक में पौड़ी से सांसद तीरथ सिंह रावत को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। तीरथ सिंह रावत प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे, शाम 4:00 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ।

उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का संघ व भाजपा के अनुसांगिक संगठनों में विशेष योगदान रहा है वह गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष भी रहे हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ ही साथ चौवाटा खाल से विधायक भी रहे हैं वर्तमान में पौड़ी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं, संघ व भारतीय जनता पार्टी संगठन में लंबे अनुभव का लाभ उनको मुख्यमंत्री कुर्सी मिलने में मिला है शालीनता सम्मेलन समिति तथा कार्यकर्ताओं के प्रति सरल व्यवहार ही उनकी ताजपोशी में सहायक हुआ।