Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता- परमेंदर नारायण

रोशनाबाद, बैरियर 6 से लेकर राजा बिस्कुट तक सभी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल्स की एक मीटिंग शिव इलेक्ट्रॉनिक्स संस्थान पर इलैक्ट्रिकल्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स पर आयोजित की गई जिसमें इलैक्ट्रिकल्स दुकानदारों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई और सामूहिक रूप से एक दिन बृहस्पतिवार साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया !साथ ही अलौकिक व्यापार मंडल के सहयोग लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलैक्ट्रिकल एसोसिएशन रावली महदूद का गठन भी किया गया!जिसकी अध्यक्षता सरदार कोमल सिंह अध्यक्ष-अलौकिक व्यापार मंडल ब्रह्मपुरी रावली महदूद ने की मीटिंग में सर्वसम्मति से अध्यक्ष- श्री दीपचंद उर्फ नीटू (अभि इलेक्ट्रॉनिक्स) महामंत्री -श्री अंकित गोयल (गोयल इलेक्ट्रिकल)कोषाध्यक्ष- श्री अजय कुमार गुप्ता (श्री बालाजी इलेक्ट्रॉनिक्स) को मनोनीत किया गया मीटिंग का संचालन श्री राजेंद्र कुमार कोडवाल ने किया मीटिंग में उपस्थित श्री प्रविंद्र पाल, शिवकुमार,संदीप कुमार, विनोद कुमार, सागर , राजेंद्र, सौरभ, सुमित, प्रदीप, लोकेश कुमार,राज, मोहित,रोहित, हिमांशु आदि उपस्थित रहे तथा समर्थन किया!

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP