
संवाददाता जितेंद्र कुमार तोमर
ताजपुर बिजनौर (पीपीएन) आज ताजपुर क्षेत्र के ग्राम भोगपुर में वैदिक हवन यज्ञ अनुष्ठान व पतंजलि योग समिति, इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन व आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में बाल योग शिविर का आयोजन किया गया ।
ग्राम भोगपुर में विनीत कुमार जिला सोशल मीडिया प्रभारी पतंजलि योग समिति के निवास स्थान पर ताजपुर से आए योगाचार्य प्रकाश चंद ने विशेष रुप से बाल योग पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी बच्चों को संगीत बद्ध यौगिंग जोगिंग का अभ्यास कराया गया

। प्रकाश चंद ने बच्चों के लिए उपयोगी आसन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, सर्वांगासन, चक्रासन आदि तथा स्मरण शक्ति को बढ़ाने के लिए ज्ञान मुद्रा, ध्यान मुद्रा व विभिन्न प्राणयामों का अभ्यास कराया गया । मानवेंद्र सिंह ने बच्चों के तकनीकी भरे जीवन में योग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और कुछ कठिन आसनों को करने के तरीके उदाहरण सहित बताएं । उसके उपरांत उन्होंने योगाचार्य प्रकाश चंद के साथ वैदिक मंत्रोच्चार सहित हवन यज्ञ कराया, वैदिक प्रार्थना एवं भजन गाए गए । सिडियावली निवासी शुभम राजपूत का कहना है कि बच्चों को शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से सक्षम, सुयोग्य एवम् सुदृढ़ बनाने के लिए योग एवं वैदिक यज्ञ परम आवश्यक है । निरंतर अभ्यास कर रहे कुछ बच्चों ने कुछ आसनों का प्रदर्शन भी किया । आयोजक विनीत कुमार ने नन्हे मुन्ने नौनिहालों को वैदिक संस्कृति से परिचित करा कर इसको अपनाने का संदेश दिया ।
सिंहासन, ताल अभ्यास और हास्य आसन में सभी खिलखिला उठे । ऐसा प्रतीत हुआ मानो बच्चों में नया उत्साह व रोमांच भर गया हो और प्रसन्नता भरे वातावरण में कार्यक्रम की समाप्ति शांति पाठ द्वारा कराई गई । आयोजक को सम्मान समारोह में अंग वस्त्र व सभी बच्चों को विशेष कैलेंडर भेंट किए गए । मुख्य रूप से ललित राजपूत, लक्ष्मी देवी, केशव, निखिल, आशीष, प्राची, गुंजन मनीष सिसोदिया हरगोविंद सिंह अंशिका राजपूत आदि रहे
कुशल संचालन विनीत कुमार ने किया ।
