हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /संवाददाता- परमेंद्र नारायण
रोशनाबाद हरिद्वार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये और महंगा हो गया है!इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है!लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों, गैस सिलेंडर के दामों का विरोध शिवालिक नगर की सड़कों में भी देखने को मिल रहा है!महानगर कांग्रेसजनों द्वारा हरिद्वार में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बढ़ती हुई तेल और रसोई गैस के कीमतों एवं 3 काले कृषि कानूनों के विरोध में पदयात्रा कर प्रदेश व केंद्रीय सरकार की नीतियों का विरोध किया!जुमलों के सहारे सरकार में आई भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने का वादा किया था!लेकिन पूंजीपतियों की दोस्ती के नशे में चूर ये सरकार गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का खून चूस रही है! सरकार हर मोर्चे पर विफल है!सरकार के सारे वादें सिर्फ जुमले साबित हुए हैं!कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया! भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है और आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है!केंद्र की मोदी और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है!उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने देश की जनता का बुरा हाल कर दिया है! उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आम जनमानस के साथ खड़ी होकर सरकार की नीतियों का विरोध करती है!इस अवसर पर अशोक उपाध्याय उपाध्यक्ष महानगर कांग्रेस ,मनीराम बागड़ी,कमलजीत रोहेला ,लक्ष्मी प्रसाद, मोहन राणा ,राजेन्द्र कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
