Spread the love


हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ /संवाददाता- प्रमेंद्र नारायण
रोशनाबाद ,सिडकुल थाना क्षेत्र में एक घटना का वीडियो वायरल हुआ था! सरेरहा एक युवक को सड़क पर गिर कर लाठी-डंडों और बेल्ट से प्रहार करने वाले फरार आरोपी के एक साथी को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया! जबकि दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है! फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है! सिडकुल थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि 5 फरवरी 2021 को अमित कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी बॉडी डाकखाना उमरी थाना पीपली जनपद कुरुक्षेत्र हाल निवासी रावली महदूद नहीं पुलिस को तहरीर दी! तहरीर में बताया कि 1 फरवरी को दोपहर 3:15 पर भीम सिंह व नितिन तथा कुछ अन्य व्यक्तियों ने हीरो कंपनी के बाहर उसके भाई रवि कुमार के साथ लाठी-डंडों और बेल्टो से मारपीट की है! पुलिस ने इस प्रकरण में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया! पुलिस ने भीम सिंह व नितिन को 9 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया! पुलिस वीडियो फोटेज आधार पर अन्य आरोपियो की तलाश जुट गई! इस प्रकरण में पुलिस ने अमित पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम हुसैनपुर थाना लक्सर को गिरफ्तार किया है! गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अमित भट्ट ,उप निरीक्षक संदीप चौहान, कांस्टेबल सतीश नौटियाल शामिल है!

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP