बिजनौर परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता- अतुल कुमार
स्योहारा( बिजनौर) बजरंग दल स्योहारा के कार्यकर्ता गेस्ट हाउस स्योहारा में एकत्र हुए और दिल्ली ,मंगोलपुरी में रिंकू बजरंगी की निर्मम हत्या के विरोध में हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध में बजरंग दल स्योहारा नगर एवं बुढ़नपुर प्रखंड ने स्योहारा थाना चौराहा पर दिल्ली प्रदेश मुख्यमंत्री तथा केजरीवाल सरकार का पुतला दहन किया ।
और माननीय राष्ट्रपति महोदय से मांग करते हुए हत्यारों को तत्काल फांसी की सजा दी जाए और रिंकू बजरंगी के परिवार को त्वरित न्याय और सुरक्षा और सहयोग दिया जाए
इस मौके पर जिला संयोजक बजरंग दल जितेंद्र कुमार , जिला संगठन मंत्री बृजेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बुढ़नपुर राजीव गहलोत , प्रखंड सह संयोजक भूपेंद्र सिंह, सुरक्षा प्रमुख राजपाल सिंह, प्रखंड मंत्री विशाल कुमार, सुधांशु कुमार, हरीश चौहान , दुष्यंत कुमार चौहान , हरिओम सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता साथ रहे
