Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता परमेंद्र नारायण
रोशनाबाद, भीम आर्मी एकता मिशन व आजाद समाजवादी पार्टी (काशीराम) की प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि ज्वालापुर मैं श्यामपुर कॉलोनी तिराहा पर किसी भी भगवान वह महापुरुष की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई! कुंभ क्षेत्र में आने वाले सभी चौराहा पर भगवानों और महापुरुषों की प्रतिमाएं लग चुकी है! किंतु ज्वालापुर क्षेत्र श्यामपुर कॉलोनी किराए पर किसी भी संगठन ने पार्टी ने आवाज नहीं उठाई की इस चौराहे पर एक मिसाइल मैन की प्रतिमा लगनी चाहिए! भीम आर्मी एकता मिशन में आजाद समाजवादी पार्टी ने एडीएम हरिद्वार के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड को ज्ञापन देकर मांग की है !कि ज्वालापुर श्यामपुर कॉलोनी के तिराहे पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा लगाई जाए! डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन के बारे में महक सिंह ने कहा कि अबुल पाकिर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम, इन्हे मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता के रूप में विख्यात थे। जिलाध्यक्ष शेखर कुमार ने कहा कि हरिद्वार शहर में किसी भी चौराहे पर महापुरुष डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जी की कोई भी प्रतिमा नहीं है!

महक सिंह प्रदेश अध्यक्ष ,
शेखर जिला अध्यक्ष ,
शिवकुमार (डिक्कीन) विधानसभा अध्यक्ष रानीपुर, मोहसिन मलिक जिला महासचिव,
विशाल प्रधान, राशिद, धर्मेश, अनिल, रोबिन गौतम, शिवम , रोहित रावण ,निपुल ,कपिल, अमित ,अर्जुन ,नाटी

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP