परिपाटी न्यूज़ ब्यूरो
हरिद्वार पीपीएन। रोडवेज बस स्टेशन पर पुलिसकर्मियों को करीब 16 वर्ष की एक बालिका लावारिस अवस्था में घूमते हुएमिली जिसको मौके पर नाम पता पूछा गया तो बताने में असमर्थ रही जिसे उचित कार्रवाई हेतु कोतवाली नगर पर लाकर उसके नाम पते के संबंध में काफी जानकारी करने का प्रयास किया गया जिस पर बालिका द्वारा अपना नाम रिया पुत्री पिंटू शर्मा बताया वह पता पूछने पर घर का पता नहीं बताया गया ,

तत्पश्चात सूचना प्रसारण के माध्यमों, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से बालिका के परिजनों का पता लगाए जाने का काफी प्रयास किया गया किंतु कोई पता ना चल पाया | child care and प्रोटेक्शन के तहत बालिका के बारे में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना दी गई श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय के दिशा निर्देशों पर कोतवाली नगर में नियुक्त नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी द्वारा पीड़िता को चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से सीडब्ल्यूसी हरिद्वार के समक्ष पेश किया गया वह आदेशानुसार उचित कार्रवाई की गई