Spread the love

हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संवाददाता प्रमेंद्र नारायण
बहादराबाद ,आज थाना बहादराबाद में थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल के नेतृत्व में थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मियों ने शपथ ग्रहण कि जिसमें सभी पुलिस वालों ने कहां की हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अनुषण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म ,वर्ग ,जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे! सभी बहादराबाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मी ने यह शपथ ली!

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP