Spread the love


संवाददाता- दीपक तोमर


रेहड़ ,बिजनौर (पीपीएन) कस्बे के सौंदर्यकरण हेतु मुख्य मार्गों पर बनाये जा रहे दो प्रवेश द्वार में से एक द्वार निर्माण के दौरान ही भरभरा कर गिर गया। हादसे मे श्रमिक व राहगीर बाल बाल बच गयें हैं।
कस्बा रेहड़ में मुख्य मार्गों पर पिछले तीन माह से दो प्रवेश द्वारों का निर्माण कार्य जारी हैं। राजकीय नवरत्न इंटर कालेज मार्ग पर बन रहा प्रवेश द्वार शनिवार की मध्याह्न अचानक गिर गया। हादसे का शिकार होने से श्रमिक व राहगीर बाल बाल बचे गयें। क्षेत्रीय ग्राम प्रधान खुर्शीद आलम का कहना है कि प्रवेश द्वार का निर्माण किसी निधि व मद से नही कराया जा रहा था। निर्माण के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से प्रवेश द्वार गिरा हैं। खंड विकास अधिकारी जौहरी ने परिपाटी न्यूज से बात चीत के दौरान बताया कि मामला संज्ञान में नही हैं, मामले की जांच करायी जायेंगी।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *