Spread the love

ब्यूरो – एसoपीo तंवर

गंज, बिजनौर (पीपीएन) जितेंद्र राणा ने गंज क्षेत्र में लोगों के घर घर जाकर वोट मांगें, लोगों ने उन्हें अपना प्यार और जिला पंचायत बिजनौर के वार्ड नंबर 24 से सदस्य पद चुनाव में विजय होने का आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम भी ईश्वर से आपके विजय होने की प्रार्थना करेंगे,और आप इस बार भारी मतों से विजयी होंगे!


बिजनौर के जाटान मोहल्ले के निवासी एडवोकेट जितेंद्र राणा पहले से ही समाज सेवा से जुड़े कार्यों में संलग्न रहे हैं और पिछले दो-तीन बार से वहीं से सभासद भी रहे हैं और वर्तमान समय में उनकी पत्नी सभासद है जितेंद्र राणा पिछली बार भी जिला बिजनौर की वार्ड नंबर 24 सीट से सदस्य पद का चुनाव लड़े थे परंतु पिछली बार वह चुनाव में विजई नहीं हो पाए थे परंतु इस बार उन्होंने अपना चुनाव अभियान जोर-शोर से शुरू कर दिया है कई राजनीति कारों की माने तो इस बार जितेंद्र राणा का यह इलेक्शन जीतना साफ दिखाई दे रहा है क्योंकि एक ओर तो वह स्वयं भी समाज सेवा से जुड़े हुए कार्य करते रहते हैं लोगों की सेवा करते रहते हैं और वहीं दूसरी ओर भाजपा का भी सपोर्ट जितेंद्र राणा के साथ है क्योंकि जितेंद्र राणा भाजपा में भी एक प्रसिद्ध नेता है और अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं !


बतादे अपनी साफ-सुथरी सभी रखने वाले जितेंद्र राणा को युवा समाज भी काफी पसंद करता है तथा महिलाओं और वृद्धों से भी भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिला है ब्लॉक हलदौर के वार्ड नंबर 1 तथा जिला बिजनौर से वार्ड नंबर 24 से सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में उतरने वाले अब तक के सबसे मजबूत दावेदार जितेंद्र राणा को माना जा रहा है परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान जितेंद्र राणा ने समाज के सभी वर्गों से वोट और सपोर्ट की अपील की उन्होंने परिपाटी न्यूज़ के माध्यम से लोगों से कहा मेरा उद्देश्य समाज सेवा करना है पिछली बार भी मुझे लोगों का काफी प्यार और सहयोग मुझे मिला जिसका मैं आभारी हूं और मैं इस बार लोगों की सेवा करने का इच्छुक हूं अतः मुझे अपना प्यार और सहयोग वोट के रूप में देकर विजय बनाएं ताकि मैं और मजबूती के साथ आपकी सेवा करता रहूं! जितेंद्र राणा पिछले काफी समय से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने कई बार बिजनौर के कस्बा गंज क्षेत्र का भी दौरा किया है बता दें कस्बा गंज क्षेत्र के आसपास के गांव ही *बिजनौर की वार्ड नंबर 24 सीट से सदस्य पद का इलेक्शन तय करते हैं क्योंकि 15000 के आसपास बोट ग्राम पंचायत निजामत पुरा गंज, दारानगर और जहानाबाद इन्हीं तीन पंचायतों के हैं जिन पर हर बार सभी चुनावी खिलाड़ियों की नजर रहती है इसलिए जितेंद्र राणा भी अपना ज्यादा से ज्यादा समय इसी क्षेत्र में दे रहे हैं परिपाटी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 24 में स्थित सभी 36 गांवों से मुझे पूरा प्यार, सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है और मैं लोगों से वादा करता हूं आपके प्यार और आशीर्वाद के दम पर मैं विजई होकर आपके बीच हमेशा रहूंगा और आपके क्षेत्र के सभी विकास कार्यों को भली-भांति निष्ठा के साथ पूरा करूंगा!

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *