Spread the love

संवाददाता-सूरज गुर्जर/परिपाटी न्यूज/मीडिया

सहारनपुर परिपाटी न्यूज। एसएसपी अकाश तोमर के निर्देशन में थाना नानौता पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान सीमेंट व्यापारी पर जानसे मारने की नीयत से हमला करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार करने मेंसफलता हासिल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचे, बाइक व नाजायज चाकू बरामद कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीणअतुल शर्मा ने नानौता थाने में पत्रकारों

के साथ वार्ता करते हुए बताया कि विगत 28 नवम्बर को थाना नानौता के देवबंद रोड स्थित पुंडीर बिल्डिंग मैटीरियल स्टोर पर धावा बोलकर दस-बारह युवकों द्वारा सीमेंट व्यापारीआशीष उर्फ दीक्षांत को जान से मारने की नीयत से गोली मारने की घटना कोअंजाम दिया गया था। इस सम्बंध में पीड़ित द्वारा अंकुर व उसके साथ अज्ञातसाथियों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुलशर्मा ने कहा कि आज थाना नानौता पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष आकाश तोमरके निर्देशन में चमन माजरा रोड पर मुठभेड़ के दौरान सात आरोपियों दिग्विजयउर्फ ईलू पुत्र अरविंद कुमार निवासी फतेहपुर थाना नानौता, आजम पुत्र अलीहसन निवासी मौहल्ला कानूनगोयान, कस्बा व थाना नानौता, अनुज पुत्र नरेंद्रनिवासी टांडा हसनपुर लुहारी थाना चरथावला जिला मुजफ्फरनगर, वीर प्रतापपुत्र कुलदीप सिंह निवासी सोना अर्जुनपुर थाना नानौता हाल निवासी संतोष विहार कालोनी थाना नानौता, विकास उर्फ विक्की पुत्र जयवीर निवासी खुडानाथाना नानौता, आकिल पुत्र वासिल मलिक निवासी मौहल्ला कानूनगोयान कस्बा व थाना नानौता, प्रिंस पुत्र रामपाल सिंह निवासी मौहल्ला शेखजादगान कस्बा व थाना नानौता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो अन्य साथी अंकुर उर्फफ्रंकी पुत्र अजब सिंह कश्यप निवासी खुडाना थाना नानौता, विशाल गुर्जरपुत्र राकेश निवासी गांव मुंडीखेड़ी थाना रामपुर मनिहारान मौके से फरारहोने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे 315 बोर, तीनजिंदा व तीन खोखा कारतसू, एक नाजायज चाकू, दो बाइक, एक सरिया, पांचमोबाइल बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वांछित धाराओं मेंमुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *