
संवाददाता-डॉ जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर’ बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आज अल्पसंख्यक स्वतंत्र प्रभार कैबिनेट मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के तहत राजा का ताजपुर का दौरा किया जिसमें उनके साथ तिलक राज सैनी, सी पी सिंह, डॉक्टर वी पी सिंह, अल्पसंख्यक जिला मंत्री सुरेश कुमार सैनी ,धर्मेंद्र सैनी ,मंडल अध्यक्ष राजीव त्यागी, विवेक सरोहा, डॉक्टर विनीत देवरा ,मदन सिंह सैनी ,बीनू शर्मा सहित

सैकड़ों की संख्या में व्यक्ति शामिल हुए और अल्पसंख्यक जिला मंत्री सुरेश कुमार सैनी एवं मदन सिंह सैनी ने शाल ओढ़ाकर मंत्री जसवंत सैनी का स्वागत किया। तिलक राज सैनी व मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया और जनता से अपील की कि आने वाले चुनाव में भाजपा को ही वोट देना है ।भाजपा ही देश का विकास कर सकती है भाजपा ने पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल में अनेकों जनहित के कार्य किए हैं आज देश हवाई जहाज से लेकर आधुनिक

मिसाइल तक बना रहा है देश में सड़कों का जाल बिछा है ग्रामीण क्षेत्र में बिजली भी 18 घंटे मिलती है आज देश में अपराध में भी कमी आई है इसलिए भाजपा को ही वोट देना है ।और आज के इस कार्यक्रम में कुशल मंच संचालन शुभम वालिया ने किया जिसके सभी ने सराहना की ।