
संवाददाता- जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )राजा का ताजपुर पतंजलि योग समिति के तत्वधान में टाउन हॉल नगर पालिका परिषद बिजनौर में भारत स्वाभिमान न्यास के अंतर्गत चल रहे सात दिवसीय रोगानुसार योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर चल रहा है । जिसमें आज योगाचार्य प्रकाश चंद तहसील प्रभारी पतंजलि योग समिति, अंजू अरोड़ा जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति, मानवेंद्र सिंह जिला प्रभारी युवा भारत समस्त टीम को लेकर पहुंचे । भारत स्वाभिमान बिजनौर की टीम ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया । सर्वप्रथम अंजू अरोड़ा , प्रकाश चंद , बी आर पाल , मानवेंद्र सिंह, राम सिंह, एस के मिश्रा , हुक्म सिंह व डॉ नीरज कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन व मंत्र उच्चारण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम की प्रथम श्रृंखला में सभी योग साधक, साधिकाओं, रोगियों आदि को पतंजलि योगपीठ द्वारा दिए गए सामान्य योगाभ्यास क्रम सभी लोगों को कराया गया । जिला प्रभारी अंजू अरोड़ा, सारिका गर्ग, कविता रस्तौगी व रूपाली ने संगीबद्ध मनमोहक सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया । उसके उपरांत सभी उपस्थित लोगों को मोटापा दूर करने के लिए वाले आसन जैसे भुजंगासन, धनुरासन चक्रासन, शलभासन आदि तथा प्राणायाम कराए गए व इनके द्वारा होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला गया । सिंहासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, मंडूकासन आदि करते हुए हास्यासन में सभी के चेहरे प्रसन्नता से खिलखिला उठे ।

ग्राम भोगपुर से आए हुए डॉ रामानुज ने स्वागत पंक्तियां प्रस्तुत की और स्वरचित गीत के माध्यम से स्वामी रामदेव के संदेश को अपनाने का आवाहन किया । योगाचार्य प्रकाश चंद ने सरल, सहज शब्दों में योग की महिमा का वर्णन किया । उन्होंने योग, प्राकृतिक चिकित्सा की चौपाइयों के माध्यम से प्रभावी परिभाषा देते हुए इनके महत्व को समझाया और 5 मिनट में लगभग 100 आसनों का प्रदर्शन किया । राज्य, राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मानवेंद्र सिंह ने सभी लोगों को ध्यान चिकित्सा का अभ्यास कराया । बी आर पाल ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं से होने वाले विशेष लाभ और प्राणायम पर अपने विचार रखे । साथ ही उन्होंने ताजपुर व स्योहारा की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया । ग्राम सैंद्वार, चांदपुर से आई पियूष राजपूत ने योग आयुर्वेद चिकित्सा शैली को अपनाने पर जोर दिया । सम्मान समारोह में पतंजलि व भारत स्वाभिमान की ओर से सभी मुख्य अतिथियों को पतंजलि स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । ताजपुर व स्योहारा की टीम की ओर से सभी आयोजक, व्यवस्थापक, व पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र भेंट किए गए । बी० आर० पाल, राम सिंह, एस०के० मिश्रा, सुरेंद्र सिंह डा० नीरज कुमार, ओ० पी० शर्मा, केपी शुक्ला, जितेंद्र योगेश्वर , चंद्रपाल सिंह, डॉ अनुज, पवन आदि का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को एक बैग में भगवत गीता, डायरी, पेंसिल आदि उपयोगी सामान रखकर नि:शुल्क दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश कुमार, मोहित वर्मा, वैभव अग्रवाल, नीलू वर्मा, शूरवीर सिंह, गिरधारी शरण, संजीव कुमार, शिवदेवी पाल, मीना गुप्ता, संजय सिंह, राज आर्यन, नरेश आदि उपस्थित रहे । इसी के साथ स्वाद पूर्ण वातावरण में भारत माता और योगियों की जय कारों की उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । कुशल संचालन मानवेंद्र सिंह ने किया ।