Spread the love

संवाददाता- जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) सैनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए राजा का ताजपुर के सैनी समाज के लोगों ने गांव- गांव जाकर संपर्क किया, महात्मा ज्योतिबाफूले सैनी बैलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आगामी 31 अक्टूबर 2021 दिन रविवार प्रात: 10 बजे से शहनाई बैंकट हाल बिजनौर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल मनाने के लिए बैलफेयर के अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी देवेन्द्र सैनी राजपाल सिंह सैनी मदन सिंह सैनी सुरेश सैनी आदि ने ग्राम ताजपुर मुजाहिदपुर गल्लाखेडी पौटी नांगल बुढ़नपुर स्योहारा आदि स्थानों पर पहुँच कर समाज के लोगो से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुँचने का आह्वान किया | इन्होने बताया कि समाज के जिन छात्र छात्राओं ने इस वष॔ हाईस्कूल व इण्टर में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हे व उच्च शिक्षा में उत्तीण॔ एवं सेवानिवृत अधिकारी व कम॔चारीयो को सम्मानित किया जायेगा | ऐसे प्रतिभागी अपना नाम पहले ही लिखवा दें |

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद