Spread the love

संवाददाता- डॉ. जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़ )पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज मेरठ (उ०प्र०)भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पश्चिम क्षेत्र (19 जिलो का)जन कल्याण योजनाओं पर आधारित लोकगीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,कार्यक्रम का प्रारंभ नीता गुप्ता , गायक हरिओम पवार ,रवि सतीजा ,मोहित बेनीवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया, पश्चिमी उत्तर प्रदेश 19 जिलों के कार्यक्रम में एक जिले से एक ही व्यक्ति की प्रस्तुति हुई, शुरुआत में बच्चों ने सांस्कृतिक देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए उसके उपरांत 19 जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी इस कार्यक्रम के आयोजन में तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी चुने जाने थे जिसमें निर्णायक मंडल के जज ने जिला गाजियाबाद को प्रथम ,बिजनौर एवं सहारनपुर को बराबर नंबर आने के कारण द्वितीय एवं जिला शामली को तृतीय स्थान पर घोषित किया मोहित बेनीवाल क्षेत्रीय

अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में मुख्य रूप से संयोजक एवं सहसंयोजक, प्रभावशाली ,अच्छी छवि वाले ,समाजसेवी ,राष्ट्रवादी व्यक्ति नियुक्त किए गए हैं ताकि सभी लोगों पर उनका अच्छा संदेश जाए , मुख्य अतिथि रवि सतीजा प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने कहा कि 22 संगठनों में सभी से महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रकोष्ठ है किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर की प्रार्थना, उपासना एवं गीत संगीत से होती है ,इस प्रकोष्ठ के माध्यम से योगेश्वर श्रीकृष्ण ,मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ,यज्ञ हवन ,गौ संवर्धन एवं अपनी भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर सभी लोगों के हृदय में ईश्वर

भक्ति राष्ट्रभक्ति जगाना है, उन्होंने स्वरचित गीत के माध्यम से योगी, मोदी के जन कल्याण योजनाओं,कार्यों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका मेरठ क्षेत्र सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती नीता गुप्ता ने जिला गाजियाबाद एवं बिजनौर के भाजपा सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की । उन्होंने धन्यवाद देते हुए सभी जिलों में कार्य की गति और तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रिचा भदोरिया ,योगाचार्य प्रकाश चंद ,ब्रह्मदत्त शर्मा ,शशि शर्मा, प्रदीप कुमार, मोंटू, छवि, अपूर्वा, तनु, कपिल कुमार, सोनू सिंह , अमित कुमार,पीयूष राजपूत ,चौधरी राकेश, विमल शर्मा, मुकेश सिंघल, पवन देव, राम कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन नीता गुप्ता ने किया ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद