संवादाता-प्रमेंद्र नारायण
हरिद्वार परिपाटी न्यूज़। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि हरिद्वार में 14 पक्षी मृत मिले थे जिनको सैंपल के लिए भेजा गया था जिनमें एक सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। ये सैंपल कौवे का था। सैंपल पाॅजिटिव आने के बाद से ने प्रशासन ने हैल्पलाइन नम्बर 01334-239978, 9068811612 जारी किया है जिन पर कोई भी सूचना दी जा सकती है। वहीं हरिद्वार के चिडियापुर रेस्क्यू सेंटर में बंद गुलदारों को खाने में चिकन नहीं दिया जाएगा।