
संवाददाता- मनोज कुमार सैनी/परिपाटी न्यूज मीडिया
जहानाबाद (बिजनौर) परिपाटी न्यूज़-उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर ग्राम जहानाबाद में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्तिद दुर्गा वाहिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां दुर्गा के चित्र के आगे दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए और तिलक किया। विश्व हिंदू परिषद

मातृशक्ति जिला महिला प्रमुख शिवानी घाघत ने बताया की आज यह कार्यक्रम शस्त्र पूजन नवरात्र के शुभ अवसर पर पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। विश्व में नारी को अबला ना समझे। नारी अपनी रक्षा स्वयं करने का संकल्प ले। शिवानी घाघत ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं और बहनों को तलवार चलाने का प्रशिक्षण भी दिया।

काफी सारी संख्या में माताओं और बहनों ने तलवार चलाई। अनमोल, विकाश, अरुण,गौरव शर्मा प्रखंड संयोजक बजरंग दल का कहना है की कार्यक्रम में उपस्थित माताओं और बहनों द्वारा अपना कीमती समय देखकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई उन्होंने कहा माता और बहनों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।सुमित्रा, पिंकी, कमला, संगीता, सरोज, शीतल, शिवानी, उर्मिला, प्रिया, अंजली, मनीषा, काजल, कामनी, आदि महिलाओं और बहनों ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम बहुत सुंदर हुआ। शिवानी घाघट का कहना है कि जाहानाबाद के बाद ग्राम रेडवा में एक कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति का रहेगा। रविन्द्र घाघट भी उपस्थित रहे।