
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
नूरपुर, बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) आज दिन रविवार 10 अक्टूबर को क्षेत्र की अग्रणी समाजसेवी संस्था आभा फाउंडेशन के तत्वाधान में फाउंडेशन की प्रबंधिका आभा सिंह द्वारा 16 फरवरी 2020 को सर्व जातीय विवाह समारोह के अंतर्गत 21 कन्याओं के विवाह का सफल का सफल आयोजन व 13 कन्याओं का विवाह कन्या पक्ष के निवास स्थान पर संपन्न कराने के उपरांत दूसरे सर्व जाति विवाह समारोह

कराने का निर्णय लिया गया था अपने उसी वचन का पालन करते हुए आभा सिंह ने आज 10 अक्टूबर को 11 जोड़ों के विवाह का संकल्प पूर्ण किया समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया और सभी ने अपना आशीर्वाद नव दंपतियों को दिया कार्यक्रम में माननीय अतिथि प्रेम शर्मा( प्रांत संघ संचालक ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) चंद्रशेखर सिंह , धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा ,कौशल सिंह (विभाग प्रचारक )पुष्पराज सिंह

आदि उपस्थित रहे एवं मंच संचालन शुभम वालिया ने किया ,आभा सिंह ने बताया कि संस्था के द्वारा जरूरतमंदों के लिए चिकित्सा शिविर ,समय-समय पर वस्त्र वितरण ,मेधावी छात्रों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण, लड़कियों व महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण का कार्य कर रही हैं तथा जीवन पर्यंत करते रहेंगे आज के कार्यक्रम में लगभग क्षेत्र के हर हिस्से से लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर दीपक राजपूत, विनय तोमर ,शिवांगी पंडित ,मिनी रिचर्ड, नवनीत कुमार,एस.एम.शर्मा, कंचन लता ,विनीत कुमार एवं संपूर्ण स्टाफ का योगदान रहा ।