Spread the love

संवाददाता- जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

राजा का ताजपुर बिजनौर परिपाटी न्यूज। ताजपुर के ऐतिहासिक रामलीला मंचन जो सन् 1946 में स्वर्गीय कुंवर गजपति रिख द्वारा प्रारम्भ की गई थी जनपद में विशेष स्थान रखती है । तीसरे दिन की रामलीला में भक्तो में भारी उत्साह देखने को मिला । तीसरे दिन की रामलीला में भाजपा नेता व नूरपुर विधानसभा-24 के संभावित

प्रत्याशी इं० कविश राणा पहुंचे । उन्होने कहा कि हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलना चाहिये । भगवान श्रीराम भक्तवत्सल कहे जाते हैं उन्होने माता पिता की आज्ञा का पालन करते हुये 14 वर्षो का वनवास काटकर रामराज्य की स्थापना की रामलीला के अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, कोषाध्यक्ष सरदार सत्वेन्द्र सिंह गुजराल, उपाध्यक्ष धर्मअवतार वर्मा, सचिव राहुल त्यागी, उपकोषाध्यक्ष सुमित शर्मा, आडिटर सतीश यादव, उपसचिव नीरज यादव, बाबूराम शर्मा, जसपाल दिवाकर, राकेश त्यागी, नेहरू युवा क्लब सचिव व संयोजक युवा चेतना शुभम वालिया, युवा चेतना के मीडिया प्रभारी डा० जितेन्द्र कुमार तोमर व रामलीला कमेटी के पूर्व पदाधिकिरियो के साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति व दर्शक रहे ।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद