पत्रकार:- बिक्रमजीत सिंह
हरिद्वार पीपीएन:-हरिद्वार जटवाड़ा पुल सीतापुर के पास ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा यूनियन के द्वारा राजवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस के समर्थन में एक जनसभा आयोजित की गई। सैकड़ो ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा यूनियन के साथियों के साथ साथ ज्वालापुर बाल्मीकि बस्ती के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, सीतापुर एवं अन्य क्षेत्रों के अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरिद्वार श्री सतपाल ब्रह्मचारी जी ने अपने विचारों में मुख्य रूप से भाजपा की जन विरोधी नीतियों से उपस्थित समस्त साथियों को विस्तार पूर्वक अवगत कराया। कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजवीर सिंह चौहान भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर आमजन विरोधी बिंदुओं को लेकर जिसमें लगातार बढ़ती हुई बेरोजगारी ,बढ़ती हुई महंगाई, बी एच ई एल सहित सार्वजनिक क्षेत्रों को सरकार द्वारा बेचे जाने के विरोध में, सिडकुल में कर्मचारियों की हो रही दुर्दशा, स्थानीय बेरोजगारों को सिडकुल में 70% नौकरी में वरीयता ना देना इसके अलावा अनेक बिंदुओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए गरजे और उपस्थित साथियों से अनुरोध किया


