संवादाता:- मोहम्मद दानिश
हरिद्वार पीपीएन:-ज्वालापुर सुभाष नगर में रहते जयप्रकाश का लड़का नितिन कुमार वीरवार 19 तारीख को लगभग 11:00 बजे घर से बाहर अपने दोस्त अमन पिता सुनील, आशीष पिता जसवंत अनुज पिता रामवीर, निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर के साथ किताब की दुकान पर किताब लेने के लिए चला जाता है लेकिन जब शाम होने के बाद नितिन घर नहीं आता है नितिन के परिवार वाले नितिन को ढूंढने के लिए निकलते हैं तो नितिन का कहीं भी कोई पता नहीं चलता जब नितिन के पिता जयप्रकाश ने नितिन के दोस्तों से पूछताछ की तो नितिन के दोस्त कुछ भी नहीं बताते फिर अगले दिन पुलिस कंप्लेंट के बाद पुलिस वालों ने नितिन के दोस्तों से पूछताछ की तब उन्होंने बताया कि हम लोग नदी में नहाने गए थे
आपका लड़का वहां पर डूब गया था हम डर गए थे इसलिए हमने आपको कुछ नहीं बताया नितिन के घरवाले पुलिस के साथ नितिन को ढूंढने के लिए नदी की तरफ चल पड़ते हैं वहां जाकर उनको पता चलता है कि नितिन 19 तारीख को पानी में नहाते हुए डूब गया था परिजनों का कहना है कि जब हमने जल-पुलिस को साथ लेकर नदी में छानबीन शुरू की लेकिन उनके हाथ नाकामयाबी लगी। परिजनों का कहना है जल पुलिस द्वारा हमसे बार-बार पेट्रोल मांगा गया और हमसे कहां गया कि हम पेट्रोल उन्हींसे लेते हैं जिन लोगों का मुद्दा होता है सरकार से हमें पेट्रोल नहीं मिलता नितिन के घर वाले एक बार पेट्रोल दे देते हैं। लेकिन फिर भी हम से बार-बार पेट्रोल मांगा जाता है। परिजनों का कहना है पुलिस सिर्फ दिन निकालने में लगी हुई है ढंग से छानबीन नहीं कर रही है पीड़ित परिजनों का कहना है कि हमे और हमारे बच्चे को इंसाफ दिलाया जाए हमारी प्रशासन से यही मांग है।

