
संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया
चांदपुर बिजनौर परिपाटी न्यूज। चांदपुर नगर के हल्दौर रोड स्थित गुड़ मंडी में हवन पूजन का आयोजन हुआ। रविवार को गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के तत्वावधान गुड़ व्यापार के नए सत्र का शुभारंभ किया गया ।

यज्ञ पंडित वीरेंद्र भारद्वाज की देखरेख में हुआ । एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार यजमान रहे ।, जिसमें मंडी के सभी व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों के लिए मां भगवती से व्यापार में वृद्धि के लिए प्रार्थना की। जिसमें गुड़ व्यापारी शैलेंद्र सिंह बब्बू , विमल अग्रवाल , सुबोध गुप्ता , सतीश गुप्ता , श्रवण अग्रवाल , सुशील गुप्ता , दीपक अग्रवाल महेंद्र गर्ग , अजय मित्तल , पवन गोयल , पवन अग्रवाल , अरविंद जोशी , निखिल अग्रवाल , वाशु गोयल , पल्लव अग्रवाल, गौरव, नरेश , सुभाष गुप्ता , आशु गोयल , मुकेश अग्रवाल , पंकज सिंह टीटू , उदय , राजू , श्यामलाल उपस्थित रहे ।