Spread the love


संवाददाता-विक्की जोशी/परिपाटी न्यूज मीडिया

बिजनौर परिपाटी न्यूज। आगामी 11 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं वादों के सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने के लिए जिला न्यायालय स्थित केन्द्रीय सभागार में नोडल अधिकारियों की आगामी 11 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता एवं वादों के सुलह-समझौते के आधार पर को सांय 4ः30 बजे से जनपद न्यायालय स्थित केन्द्रीय सभागार में माननीय जनपद न्यायाधीश अतुल कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत (डॉ0) मनु कालिया की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक का संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिजनौर शिवा नन्द गुप्ता द्वारा किया गया। उक्त बैठक में जनपद बिजनौर से विभिन्न विभागों के राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें अवधेश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व, राम अर्ज, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राकेश मोहन, परिवहन विभाग, दिलीप गुप्ता, सूचना अधिकारी, विद्या प्रकाश शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, चन्द्र भूषण सिघंल, अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं राजीव कुमार रवि, सहायक महाप्रबधंक दूरसंचार विभाग उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित नोडल अधिकारीगण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कराते हुये उनका निस्तारण विधिपूर्वक किये जाने हेतु विचार-विमर्श किया गया, साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान वर्तमान में व्याप्त कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बचाव सम्बन्धी प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने एवं कराये जाने का आग्रह किया गया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद