Spread the love

संवाददाता-सूरज गुर्जर/परिपाटी न्यूज मीडिया

सहारनपुर परिपाटी न्यूज। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चार शातिर चोरों को बोचकर उनके कब्जे से एक टैम्पो व 37 हजार रूपए की नगदी बरामद कर चोरी का खुलासा करने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज


दिया। एसएसपी डा. एस. चन्नप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विगत चार सितम्बर को कुंवरपाल को टैम्पो में बैठाकर टैम्पो चालक व उसके साथियों द्वारा 45 हजार रूपए की चोरी कर ली गई थी। इस सम्बंध कोतवाली नगर में धारा-379 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आज नगर कोतवाली पुलिस ने एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह व सीओ सिटी प्रथम चंद्रपाल शर्मा के निर्देशन
में नगर कोतवाल पंकज पंत के नेतृत्व में उप निरीक्षक जयविंदर सिंह, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल शाहनवाज,राजवीर, सुनील ने मुखबिर की सूचना पर टैम्पो संख्या यूपी-11बीटी-5683 के चालक सुहेल पुत्र मोहम्मद वसी, फय्याज पुत्र नजीर अहमद निवासीगण सड़क दूधली मौहल्ला पठानवाला थाना जनकपुरी, मुकर्रम पुत्र अली शेर निवासी रक्खा कालोनी थाना सदर बाजार, मनोज जोगी पुत्र तेलूराम निवासी मवीकला थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नगदी में से 37 हजार रूपए बरामद कर लिए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि
उन्होंने 8 हजार रूपए खर्च कर लिए हैं। एसएसपी डा. एस. चन्नपा ने बताया
कि दबोचे गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जो भोलेभाले व्यक्तियों को
टैम्पुओं में बैठाकर उनका सारा सामान व नगदी चोरी कर भाग जाते हैं। पुलिस
ने आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद