जिलाा मुख्य संवाददाता-देवेश्वर धीमान/परिपाटी न्यूज़ मीडिया

सरधनी वंगर बिजनौर परिपाटी न्यूज। श्री कृष्ण की छठी उत्सव के अवसर पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।

शनिवार को श्री मां दुर्गा मंदिर सरधनी वंगर में श्री कृष्ण की छठी उत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें ऐसा भी कहा जाता है कि जो भी भक्त भगवान श्री कृष्ण की छठी करता है वह उसकी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और भक्तों को भोजन करा कर आशीर्वाद प्राप्त होता है। श्री मां दुर्गा मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में

श्रद्धालु ने प्रसाद का भोग लगाकर धर्म लाभ उठाया। इस मौके पर कार्यक्रम में रामपाल सिंह मंदिर समिति अध्यक्ष, कमल कुमार मंदिर समिति उपाध्यक्ष, मदन सिंह, गोविंद सिंह, राजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, खजांची सिंह ,सोमपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, गोपाल सिंह, मुनेश सिंह, हेमेंद्र सिंह, सुरेश सिंह (पूर्व प्रधान) आदि सभी मंदिर समिति के कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे।