Spread the love

संवाददाता-हर्षित भारद्वाज/परिपाटी न्यूज मीडिया

चांदपुर,बिजनौर(परिपाटी न्यूज) नगर चांदपुर के श्री विष्णु धाम मन्दिर चन्दलोक कलोनी मे आयोजित “नव दिवसीय शिव महापुराण” के दिव्तीय दिवस पर प्रवचन करते हुऐ, कथा व्यास पँ॰ रविन्द्र भारद्वाज संघर्षी ने कहा कि सदाशिव ही सम्पूर्ण श्रृष्टि के कारक है, पुरुष और प्राकृति का मिलन ही श्रृष्टि निर्माण है। सदाशिव की लीला से नारद जी मे उपजा मोह संसय और अहंकार भगवान श्री विष्णु जी को श्राप का कारण बन जाता है। और नारद जी अपने भगवान श्री विष्णु जी को पृथ्वी पर मनुष्य रूप में जाने का श्राप दे देते हैं। ज्ञान होने पर वह आत्मग्लानि दूर करने हेतु अपने पिता ब्रम्हा जी से सदाशिव महापुराण श्रवण करते है। इस अवसर पर कथा व्यास संघर्षी महाराज ने माता सती दाह एवं माता पार्वती जन्म की कथा सुनाकर भक्तों को आत्मविभोर किया।


आप को बता दें, नगर चांदपुर के श्री विष्णुधाम मन्दिर व आश्रम” मो0 गोकुल नगर, चंद्रलोक कालोनी (सिलारा) चान्दपुर मे समय “अपराह्न 3 बजे से सांय 6बजे तक, श्रावण मास के अन्तर्गत “नव दिवसीय शिव महापुराण” का आयोजन किया गया है। जिस का शुभारभ गुरूवार को हो गया है। जिसमे शिवमहापुराण के “रसिक कथाव्यास” पं रविन्द्र भारद्वाज (संघर्षी महाराज) के मुखार- बिन्द से शिव भक्तों को “कथा श्रवण” करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा हैं।

By विक्की जोशी

विक्की जोशी मंडल आई.टी. प्रभारी मुरादाबाद