Spread the love

रिपोर्ट सुमित सैनी परिपाटी न्यूज़

पिरान कलियर थाना अंतर्गत सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए पिरान कलियर पुलिस ने वी आई पी रोड़ पर सट्टा लगाते हुए एक खाई बाड़ को सट्टा पर्ची व 2600 रुपए की नगदी के साथ गिरफ़्तार कर उसके विरुद्ध जुआ अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
पिरान कलियर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि थाना पिरान कलियर अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के ख़िलाफ़ चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की वी आई पी रोड़ चौक पर सट्टा लगाने का कार्य किया जा रहा है पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से सहनवाज उर्फ़ सोनू पुत्र शमीम 25 वर्ष निवासी मुकरबपुर थाना पिरान कलियर को गिरफ़्तार कर उक्त आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 13 जुआ अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। साथ ही थाना प्रभारी ने बताया कि पिरान कलियर के अंतर्गत और भी कई जगह पर सट्टा लगाने की सूचना मिल रही है। बहुत जल्द इस तरह के सट्टा माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। पिरान कलियर थाना पुलिस टीम की इस कार्यवाही से क्षेत्रवासियों ने प्रसंशा की है।
पुलिस टीम में पिरान कलियर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी, कांस्टेबल संजय पाल, हनीफ, देवी प्रशाद आदी शामिल रहे।
T. A.

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP