Spread the love

लोकेश गिरी/ परिपाटी न्यूज़ मीडिया हरिद्वार

हरिद्वार पीपीएन। भारतीय हिंदू वाहिनी एवं सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने कोरोना के विरुद्ध अपना संघर्ष जारी रखते हुए बिना थके बिना हारे बुलंद हौसलों के साथ अपनी जन संकल्प सेवा के निरंतर 50 वे दिन आज खड़खड़ी श्मशान घाट मे कार्यरत गरीब जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया !


भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि कोरोना से ना हम थके हैं ना हारे हैं अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति संकल्प सेवा एवं मजबूत इरादों के साथ हमारा गरीब जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरण सेवा अभियान आज 50 वे दिन भी निरंतर जारी रहा उन्होंने कहा कि इस कोरोना संकटकाल की विषम परिस्थितियों में भी चाहे वह गर्मियों की शरीर को झुलसा देने वाली धूप की तपिश हो या भारी बरसात हमारे साथी निरंतर जरूरतमंद गरीब परिवारों के घर घर राशन सेवा पहुंचाने में पूरे जी-जान से जुटे रहे और काफी जरूरतमंद परिवारों को हमने अपने निज निवास से भी राशन वितरित किया! उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी सहयोगी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी कठिनाइयों का सामना करते हुए भी निरंतर राशन वितरण सेवा जारी रखी! उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं सहित सभी साथी पहले घर पर राशन किट तैयार करते उसके पश्चात घर घर राशन पहुंचाने में जुटे रहते थे !उन्होंने कहा कि ज्वालापुर, कनखल, मध्य हरिद्वार, खड़खड़ी, भीमगोडा ,अपर रोड राजा गार्डन सहित हरिद्वार की कई बस्तियों एवं कालोनियों में अब तक हमारे द्वारा 2500 राशन किट जरूरतमंद गरीब परिवारों मे वितरित की जा चुकी हैं ! उन्होंने कहा कि इस संकटकाल मे हमारा यही प्रयास रहा है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार रोटी के अभाव में भूखा ना रहे!
राशन वितरण सेवा में महंत रोहित गिरी जी, शिवम कौशिक, प्रताप कन्याल, रश्मि कौशिक, मनीषा कन्याल ,रिद्धिमा कौशिक, विनोद शर्मा, पीयूष कौशिक, अनुज मित्तल, राजीव अग्रवाल, बादल वशिष्ठ, भजन सिंह, विष्णु पांडे, मोहित शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया!

By PARIPATI NEWS

PARIPATI NEWS MEDIA GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *