रिपोर्ट सुमित सैनी परिपाटी न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़:- घूसखोरों पर एसपी श्वेता चौबे का एक ओर वार, आबकारी निरीक्षक 35 हजार लेते गिरफ्तार!
रुड़की: देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने आबकारी विभाग के निरीक्षक को 35 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया।
लंबे समय के बाद भ्रष्टाचारियों पर विजिलेंस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जब विजिलेंस की कमान पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के हाथ में आई है, तब से हरिद्वार से तीन भ्रष्टाचारियों को जेल भेज चुकी है। रुड़की में आबकारी विभाग में तैनात निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह पंवार की मनमानी से हर कोई वाकिब है। वर्ष 2019 रुड़की में हुए जहरीली शराब कांड के बाद मानवेन्द्र सिंह पंवार की तैनाती रुड़की में हुई थी। तभी से उनके भ्रष्टाचार की शिकायत आ रही थी लेकिन कोई भी उन पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा था। इसी बीच एक शिकायतकर्ता ने एसपी विजिलेंस श्वेता चौबे को पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी विजिलेंस ने टीम गठित कर आरोपित को पकड़ने के लिए रुड़की भेजा। टीम ने आरोपित को 35 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 9 जून को एसपी विजिलेंस श्वेता चौबे के निर्देशन में टीम ने दरगाह पिरान कलियर के प्रबंधक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद 22 जून को हरिद्वार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में तैनात संजीव जोशी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। एसपी विजिलेंस ने बताया कि यदि कोई रिश्वत मांगता है तो वह विजिलेंस से शिकायत कर सकते हैं।

