हरिद्वार परिपाटी न्यूज़ परमेंद्र नारायण
बहादराबाद /रावली महदूद: आज दिनांक 27 जून रविवार को जिला पंचायत क्षेत्र वार्ड संख्या 4 के ग्राम रावली महदूद की दक्ष एनक्लेव कालोनी में पूर्व सदस्य जिला पंचायत रोशन लाल के द्वारा कराए गए विकास कार्यों सड़क निर्माण के लिए कालोनी वासियों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रोशन लाल जी का भव्य स्वागत और धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया ।और कार्यक्रम में सम्मिलित सभी कालोनी वासियों ने आने वाले पंचायत चुनावों में खुलकर रोशन लाल जी का समर्थन करने का वादा किया ।आपको बताते चलें कि मई के महीने में ही जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल पूर्ण हुआ है ।और अपने बीते 5 साल के कार्यकाल में सदस्य जिला पंचायत रोशन लाल जी ने अपने क्षेत्र में लगभग 95 सड़कों का निर्माण कराया है जिसका लेखा जोखा उनके द्वारा उनके फेसबुक एकाउंट पर भी सार्वजनिक किया गया है ।इन्हीं विकास कार्यों के चलते रोशन लाल जी के लिए उनके क्षेत्रवासियों के मन में काफी सम्मान और समर्थन देखने को मिल रहा है कार्यक्रम में दक्ष एनक्लेव कालोनी के निवासी – अर्जुन अनिल शिवशंकर श्यामलाल सैनी, सुमित , पवन वर्मा, बाबूराम , बिट्टू, सोनू, सुनील , डॉक्टर उपेंद्र , नन्हे सिंह आदि ने कांग्रेस पार्टी हरिद्वार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह व बालेश्वर सिंह की उपस्थिति में इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ली कार्यक्रम में उपस्थित साथी मेहर सिंह, राजेश,( टीटू) , गजे सिंह, आशु, पंकज भास्कर, दयानंद सिंह, नरेश त्यागी, हरपाल सैनी, आदेश सैनी, आदि ।


