हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ परमेंद्र नारायण( जिला क्राइम रिपोर्टर)
आपको बता दें कि मामला थाना बहादरबाद क्षैत्र के गांव अलीपुर का है ।जहाँ एक विधवा महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है महिला का आरोप है कि जो मेरी जमीन जायदाद है वो मेरे नाम है और गाँव ही कुछ लोग मेरी जमीन हडपने में लगे हुये । महिला का आरोप यह भी है कि मेरी जमीन में जो पेड़ लगे हुए थे उनको दबंगों ने मेरी बिना अनुमति के ही रात को कटवा डाले और जैसे ही हमें सूचना मिली तो हमने पुलिस को सूचना दी। तभी मौके पर बहादराबाद पुलिस पहुंची। ठेकेदार और दबंगई लोग कटे हुए पेड़ों से लदी ट्रॉली छोड़कर वहां से फरार हो गए।यह दबंगई लोग मुझे अकेला समझ कर डराते हैं और मेरी जमीन हड़पने के चक्कर में मुझे बार-बार धमकाते है जिससे मैं अपनी जमीन छोड़कर यहां से चली जाऊ।
