हरिद्वार परिपाटी न्यूज़/ संदीप कुमार सैनी
गन्ना मंत्री को सौंपा पत्र में ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि भगवानपुर ब्लॉक के हरचंदपुर माजरा गांव के ग्राम विकास सचिव द्वारा सीसी रोड एवं शौचालय बनाने के नाम पर ग्रामीणों से ठगी की गई है। शिकायती पत्र के अनुसार गांव में शौचालय बनवाने के नाम पर 2000 रुपए प्रति शौचालय के हिसाब से ग्रामीणों से 5 वर्ष पहले पैसे वसूले गए थे लेकिन जिन लोगों ने पैसे दिए थे उनका कोई भी शौचालय नहीं बनाया गया। आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा जब भी ग्राम विकास सचिव से पैसे मांगे गए तो उनके द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। वही 5 वर्ष पहले बनी एक सीसी रोड जोकि माता वाली गर्ल सड़क से बेहडकी हरिजन बस्ती तक बनाई गई थी उसमें भी सीमेंट बेचने का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। ग्रामीणों ने मंत्री से मांग की कि उक्त अधिकारी को सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। शिकायती पत्र सौंपने वालों में केहर सिंह, सत्यपाल धीमान,देवेंद्र,सतीश पवार, अंकित कुमार,मोहित, संतोष कुमार, राजपाल धीमान, राकेश धीमान, सतीश धीमान, कर्म सिंह, लोकेश कुमार, सुनील, वेदपाल, अमर सिंह, कल्लू सिंह, सुरेश धीमान, निवेश, जीवन, विनोद, कमल सिंह, विनोद, सुशील सतीश आदि लोग शामिल रहे।
