
संवाददाता-जितेंद्र कुमार तोमर/परिपाटी न्यूज़ मीडिया
ताजपुर ,बिजनौर पीपीए। राजा का ताजपुर में गुरुद्वारे के पास स्वर्गीय संजय गौड़ के मकान में खिड़की की जाली काटकर चोर अंदर घुसे और अलमारियों के ताले तोड़कर डेढ़ लाख की नगदी व लगभग तीन लाख के सोने चांदी के जेवर चोरी करके ले गए परिवार के लोग मकान के अगले हिस्से में सोए हुए थे जबकि चोरों ने पीछे वाले मकान की जाली काटकर चोरी की, सुबह जागने पर कमरे में जाकर देखा तो संदूक व अलमारी के ताले टूटे हुए थे उन्हें चोरी का शक होने पर जब उन्होंने साइड में देखा तो खिड़की की जाली कटी हुई थी तब उन्होंने सामान चेक किया तो देखा कि नगदी व गहने गायब हैं उन्होंने आसपास देखा तो कुछ नहीं मिला उसके बाद ताजपुर पुलिस चौकी पर तहरीर दे दी गई है
