महेश चंद्र गौतम
देहरादून (परिपाटी न्यूज़) सेलाकुई। भारतीय गौ रक्षा संघ के तत्वावधान में गौमाता की रक्षा, सम्मान एवं सेवा के संकल्प के साथ आज सेलाकुई में भव्य एवं दिव्य पैदल यात्रा का सफल आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर, सेलाकुई से हुआ। इसके पश्चात यात्रा हरिपुर निगम रोड होते हुए खाटू श्याम जी मंदिर पहुंची, जहां विधिवत समापन किया गया। यात्रा के माध्यम से गौमाता के संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने रखा विचार प्रदेश संयोजक निखिल सिंह गुसाईं जी ने कहा कि गौमाता के संरक्षण का संदेश हर घर तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है।
प्रदेश महामंत्री अनूप भट्ट जी ने कहा कि रात्रि में सड़क पर चलने वाले वाहनों से गौमाता को कैसे सुरक्षित रखा जाए, इस पर काम करना होगा। साथ ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने के अभियान को और आगे बढ़ाया जाएगा।

गढ़वाल संभाग महामंत्री सुनील राठौड़ जी , राष्ट्रीय बजरंग दल – अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने कहा – “राष्ट्रीय बजरंग दल आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला है, खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। हम सब मिलकर एक अभियान चलाएं, जिससे लावारिस, अपंग, एक्सीडेंट में घायल गौमाता कहीं भी दिखाई दे तो उसे गौशाला पहुंचाया जाए। यदि कोई गौमाता मृत पाई जाती है तो उसे सम्मानपूर्वक भूमि में दफन किया जाए। सब मिलकर कार्य करेंगे तो गौमाता के माध्यम से हमें भी मोक्ष प्राप्त होगा।” जिला अध्यक्ष अमन राणा जी ने रैली की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन गौ सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – निखिल सिंह गुसाईं प्रदेश संयोजक,अनूप भट्ट प्रदेश महामंत्री, अमन राणा जिला अध्यक्ष ,पूनम पवार जिला अध्यक्ष, धर्म रक्षा प्रकोष्ठ ,गौरव राठौर जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय रक्षा प्रकोष्ठ साथ ही संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं गौ भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यात्रा में सम्मिलित होकर गौसेवा के इस पुनीत संकल्प को आगे बढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आयोजकों ने भारतीय गौ रक्षा संघ के प्रदेश संयोजक निखिल गुसाईं जी एवं उनकी समस्त टीम का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
