Spread the love

शिव कुमार

सम्भल ( परिपाटी न्यूज़ ) आज तहसील गुन्नौर के विकासखंड रजपुरा अंतर्गत गंगा तट पर आयोजित सिसौना डांडा गंगा मेले में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह मेला 22 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। मेले में पहली बार लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है, जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।मुख्य विकास अधिकारी ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनियों एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं एवं संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।उन्होंने मेले में श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेला परिसर में शौचालयों की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने पहली बार आयोजित होने वाले लेजर शो सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने मेले की सजावट के लिए लगाए गए फूलों के पैनल का अवलोकन किया तथा सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत आशीष सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *