Spread the love

विशाल कुमार

परिपाटी न्यूज़ (मुरादाबाद)। कांठ क्षेत्र में मोटरसाइकिल के पार्ट्स की एक दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के अंदर रखा मोटरसाइकिल के पार्ट्स सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक को किसी व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग गई है। दुकान में आग लगने की खबर सुनते ही मालिक आनन-फानन में मौके पर पहुंचे।

इसके बाद उन्होंने दुकान का शटर खोला तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में रखा सामान आग की चपेट में आकर जल चुका था। घटना के बाद दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। दुकान में आग किस कारण लगी, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आग लगने की घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

By Paripati News

परिपाटी न्यूज़ की डिजिटल डेस्क टीम निष्पक्ष, सटीक और ताज़ा खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, प्रशासन और समसामयिक मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *