Spread the love

चौधरी अमरीक सिंह

मुरादाबाद (परिपाटी न्यूज) इस बार दीपावली की खरीदारी में अपने घर की जरूरतों के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को भी प्राथमिकता दें। शुद्धता, गुणवत्ता और पारंपरिक हुनर से सजे ये उत्पाद न केवल आपकी घरेलू जरूरतों को पूरा करेंगे, बल्कि स्थानीय महिला उद्यमियों के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को भी नई उड़ान देंगे।
आइए, स्वदेशी अपनाएं, स्थानीय हुनर को प्रोत्साहित करें और महिला सशक्तीकरण में सहभागी बनें।

स्थान: पंचायत भवन परिसर, मुरादाबाद,अंतिम तिथि: 06 नवंबर 2026 मंडलीय सरस मेले में सपरिवार पधारें, अपनी पसंद के उत्पाद खरीदें और इस दीपावली खुशियां बांटने के साथ आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दें। आपकी छोटी-सी खरीदारी, किसी महिला के बड़े सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *