लोकचंद शर्मा
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़) नजीबाबाद, किरतपुर थाना पुलिस द्वारा अवैध अथियार रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त समाचार के अनुसार दिनांक 3.11.2026 को अपराधों की रोकथाम के तहत चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के दौरान थाना किरतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त नसीम उर्फ हड्डू पुत्र अनीस निवासी ग्राम हुसैन पुर थाना किरतपुर जनपद बिजनौर को एक अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया अवैध शस्त्र बरामदगी के आधार पर मुकदमा आर्म्स एक्ट संख्या 335/2026 धारा 3/25 अभियोग दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त नसीम ने बताया कि उसने यह तमंचा व कारतूस एक साल पहले अपने ही गांव के नाजिम उर्फ इद्दी जिसका इंतकाल हो चुका हैं, से खरीदा था और शौकिया अपने साथ रखता था। अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा हैं। गिरफ्तार करने पुलिस टीम में (1).अमर सिंह राठौर थाना प्रभारी (2).उप निरीक्षक गौरव मलिक (3). आरक्षी 133 मनवीर सिंह (4). आरक्षी 1345 विक्रांत राणा (5). रि.आरक्षी 2805 मोंटी कुमार (6). रि. आरक्षी 772 जितेंद्र कुमार सभी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर।
