आशु तोमर
बिजनौर (परिपाटी न्यूज़)नजीबाबाद । खबर बिजनौर के नजीबाबाद से है । 25 अक्टूबर को काशीपुर हरिद्वार पर गांव सरवनपुर के पास अज्ञात युवक घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। तत्पश्चात पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। जहां पर मृतक की पहचान अशंक बहादुर शाही (उम्र करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई तथा उसके परिजनों को घटना के संबंध में सूचित किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत सिर में लगी चोट के कारण हुई पाया गया था। मृतक के पुत्र अमित शाही पुत्र अशंक बहादुर शाही निवासी ग्राम सिकु, थाना मान्मा, जनपद कालिकोट (नेपाल) द्वारा शव की पहचान अपने पिता के रूप में करते हुए थाना नजीबाबाद पर तहरीर दी गई कि उनके पिता दिनांक 24.10.2026 को नजीबाबाद आए थे तथा उनके पास कुल ₹1,55,000/- की धनराशि एवं अन्य सामान था, जोकि गायब है। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके पिता की हत्या कर धनराशि एवं सामान ले जाने का आरोप लगाया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नजीबाबाद पर अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई थी। पुलिस की विवेचनात्मक कार्यवाही में तीन युवक शेरबहादुर पुत्र दिलबहादुर निवासी ग्राम नुआरखेड़ा, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल उत्तराखण्ड, कमल सिंह पुत्र जैलाल निवासी ग्राम चौमाला थाना चौमाला जनपद कैलाली (नेपाल), करण बहादुर शाही पुत्र मोती शाही निवासी ग्राम कौशल्या नगर थाना कोहलपुर जनपद बांके (नेपाल), हाल निवासी शॉप नं0 31, अनाज मंडी, गंज बाजार, शिमला, हिमाचल प्रदेश के नाम प्रकाश में आयें। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया और युवकों की निशानदेही पर घटना से संबंधित ₹75,000/- रुपये, तीन मोबाइल फोन, ₹3,520/- रुपये नकद एवं 2 आधार कार्ड बरामद हुए। इसके अतिरिक्त मृतक का काले रंग का बैग बरामद हुआ, जिसमें एक जोड़ी काले रंग के बूट, एक हाफ निकर, एक काली टोपी, एक नेपाली टोपी, एक काली पैंट, एक मास्क, एक काली जैकेट तथा ₹75,000/- रुपयें नकद धनराशि बरामद हुई। इस प्रकार कुल ₹78,520/- नकद धनराशि बरामद की गई।

बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे तीनों वर्तमान में कोटद्वार में रह रहे थे, जहाँ उनकी मुलाकात अशंक बहादुर शाही से हुई थी। जान-पहचान होने पर सभी ने कोटद्वार व नजीबाबाद में शराब का सेवन किया। इसी दौरान युवक को मृतक के पास रुपये होने की जानकारी हुई। इसके बाद इसके बाद तीनों ने आपस में षड्यंत्र रचकर धनराशि लूटने के उद्देश्य से उसकी हत्या की योजना बनाई तथा योजना के अनुसार उसे किसी अज्ञात वाहन के सामने धक्का दे दिया। वाहन की टक्कर लगने से मृतक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मृत समझकर उसके रुपयों एवं अन्य सामान से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए तथा पुलिस कार्यवाही से बचने के उद्देश्य से मनाली, हिमाचल प्रदेश चले गए। युवकों ने बताया कि मृतक के पास मौजूद कुल ₹1,55,000/- रूपयों में से ₹50,000/- रुपये की धनराशि आपस में बाँटकर अपने-अपने घर भेज दी तथा ₹30,000/- रुपये मनाली में खर्च कर दिए। शेष ₹75,000/- रुपये मृतक के बैग में रखे हुए थे, जिन्हें पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया।
