भरतलाल
देहरादून (परिपाटी न्यूज़ ) मसूरी डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी के नेतृत्व में चल रहे गृह महासंपर्क अभियान के तहत आज मसूरी ब्लॉक एवं नगर में अभियान चलाया गया। अभियान में मुख्य रूप से गढ़वाल संभाग महामंत्री, राष्ट्रीय बजरंग दल, श्री सुनील राठौर जी एवं जिला संगठन महामंत्री, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद देहरादून, श्री राजा गौतम जी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान मसूरी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक कार्यकर्ताओं को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई। साथ ही मसूरी में हनुमान चालीसा केंद्रों और टोलियों के गठन को लेकर कार्य विस्तार किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं को गौ माता की रक्षा, मातृशक्ति व बहन-बेटियों की रक्षा, हिंदू हित और सनातन धर्म के विरुद्ध हो रही गतिविधियों को रोकने के लिए प्रेरित किया गया। संगठन ने तय किया कि आने वाले समय में राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने, लव जिहाद जैसी घटनाओं से बहन-बेटियों को बचाने और समाज को जागरूक करने के लिए ठोस योजना पर काम किया जाएगा।
