अफजाल हुसैन
संभल ( परिपाटी न्यूज़) लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना हजरतनगर गढ़ी में थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल के देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।
